home page

थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन ने डीआरएम से की मुलाकात

 | 
थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन ने डीआरएम से की मुलाकात


रांची, 21 मई (हि.स.)। लहू बोलेगा रक्तदान संगठन और झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन रांची के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को रांची रेल मंडल के डीआरएम केके सिंह से हटिया स्थित कार्यालय में मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा।

इसके साथ ही संगठन ने रेलवे पास बनाने की ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों व्यवस्था जारी करने, रेलवे मंडल में रक्तदान शिविर आयोजित करने और पीड़ित बच्चों के लिए शिक्षा, प्रतिभा विकास एवं उपचार सहयोग की मांग की।

डीआरएम केके सिंह ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर जरूरी दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कुछ मामलों को रेलवे बोर्ड स्तर पर भी उठाने की आवश्यकता है।

प्रतिनिधिमंडल ने थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया, अप्लास्टिक एनीमिया और हीमोफीलिया जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए भारतीय रेलवे में स्थायी रियायती पास जारी करने की मांग की। संगठन का कहना था कि दिव्यांगता श्रेणी में आने के बावजूद कई मरीजों को रेलवे पास की सुविधा नहीं मिल पाती, जिससे इलाज और यात्रा में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

डीआरएम से मुलाकात करनेवाले प्रतिनिधिमंडल में संजय टोप्पो, सुजाता कुमारी, विमला कच्छप, संगीता कुमारी, शांति देवी, सुमित्रा देवी, केशमति देवीनदीम सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar