home page

गृह रक्षकों की बहाली को लेकर डीसी ने की समीक्षा

 | 
गृह रक्षकों की बहाली को लेकर डीसी ने की समीक्षा


रामगढ़, 12 जून (हि.स.)। डीसी ऋतुराज की अध्यक्षता में शुक्रवार को झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, रामगढ़ के अंतर्गत गृह रक्षकों की बहाली को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान बैठक में जिले में ग्रामीण और शहरी गृह रक्षकों की बहाली से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा एवं समीक्षा की गई।

बैठक में अधिकारियों की ओर से जानकारी दी गई कि गृह रक्षक बहाली के लिए विभाग को अब तक लगभग 16,000 आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्राप्त आवेदनों की विशाल संख्या को देखते हुए डीसी ऋतुराज ने सभी आवेदनों की त्वरित और त्रुटिहीन जांच के लिए एक विशेष स्क्रूटनी कमेटी (जांच समिति) गठित करने का निर्देश दिया।

डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि स्क्रूटनी की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ताकि योग्य और नियम सम्मत अभ्यर्थियों को ही आगे की प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिले।

बैठक में मुख्यरूप से उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, प्रभारी पदाधिकारी गोपीय शाखा रविंद्र कुमार गुप्ता, जिला समादेष्टा (गृह रक्षा वाहिनी), संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं समिति के अन्य सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश