home page

दीपावली और छठ को लेकर समय पर कार्यालय पहुंचें अधिकारी : डीसी

 | 
दीपावली और छठ को लेकर समय पर कार्यालय पहुंचें अधिकारी : डीसी


रांची, 23 अक्टूबर (हि.स.)। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने शुक्रवार को समाहरणालय ब्लॉक-ए सभागार में शुक्रवार को वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं, त्योहारों की तैयारियों और प्रशासनिक कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

इस अवसर उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि दीपावली, छठ और काली पूजा को लेकर सभी अधिकारी पदाधिकारी समय पर कार्यालय पहुंचे। इस दौरान कोई भी कार्य अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहना चाहिए। सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचना सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में उपायुक्त ने दुर्गा पूजा के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों और कर्मियों को बधाई दी। साथ ही आगामी दीपावली, छठ और काली पूजा को बेहतर समन्वय, अनुशासन और व्यवस्था के साथ संपन्न कराने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित विभागों को त्योहारों के दौरान यातायात प्रबंधन, सुरक्षा, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि कोई भी पात्र लाभार्थी सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिया गया। प्रशासनिक कार्यशैली में सुधार पर जोर देते हुए उन्होंने अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कर्मियों के कार्यों की नियमित समीक्षा करने और आम लोगों के साथ अच्छा व्यवहार सुनिश्चित करने को कहा। उपायुक्त ने समाहरणालय में कार्यरत सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचने का निर्देश भी दिया। बैठक में जिले के सभी वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar