home page

पतरातु प्रखंड पहुंचे डीसी, आंगनबाड़ी केंद्रों में व्यवस्था को दुरूस्त करने का दिया निर्देश

 | 
पतरातु प्रखंड पहुंचे डीसी, आंगनबाड़ी केंद्रों में व्यवस्था को दुरूस्त करने का दिया निर्देश


पतरातु प्रखंड पहुंचे डीसी, आंगनबाड़ी केंद्रों में व्यवस्था को दुरूस्त करने का दिया निर्देश


रामगढ़, 20 मई (हि.स.)। डीसी ऋतुराज बुधवार को पतरातू प्रखंड पहुंचे। वहां ब्लॉक मोड़ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीसी ने केंद्र की व्यवस्था, बच्चों को मिलने वाले पोषाहार, स्वास्थ्य जांच और पठन-पाठन की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीसी ने बच्चों के बीच उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं में पाई गई कमियों पर त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने अधिकारियों और आंगनबाड़ी कर्मियों को व्यवस्था में तत्काल सुधार करने के संबंध में कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिया।

डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बच्चों को मेन्यू के अनुसार ही प्रतिदिन गुणवत्तापूर्ण पोषाहार दिया जाया। साथ ही केंद्र पर पीने का साफ पानी, क्रियाशील शौचालय, बिजली की व्यवस्था और साफ-सफाई को अविलंब दुरुस्त करने की बात कही। उन्होंने पोषण ट्रैकर ऐप पर शत-प्रतिशत समय एंट्री सुनिश्चित करने और खेल-खेल में शिक्षा (प्री-स्कूल एजुकेशन) देने का भी निर्देश दिया।

डीसी ने कहा कि केंद्र हमारे बच्चों के भविष्य की नींव हैं। बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा के साथ किसी भी स्तर पर लापरवाही अक्षम्य होगी। सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी और महिला पर्यवेक्षिकाएं नियमित रूप से क्षेत्रों का दौरा कर मॉनिटरिंग करें। उन्‍होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान डीडीसी आशीष अग्रवाल, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा रविंद्र कुमार गुप्ता, बीडीओ सहित अन्य उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश