उपायुक्त के जनता दरबार में सबसे अधिक राजस्व से जुडी शिकायतें, कई कर्मियों को किया शो कॉज
रांची, 23 मार्च (हि.स.)। मंजूनाथ भजन्त्री ने सोमवार को समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में रांची जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आम लोग अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे।
जनता दरबार में सबसे अधिक राजस्व विभाग से जुडे मामले आये। मौके पर उपायुक्त ने काम लटकाने को लेकर कई राजस्व कर्मियों को शो-कॉज किया गया।
जनता दरबार के दौरान मुख्य रूप से भूमि संबंधी विवाद, राजस्व मामलों, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी बनने, आधारभूत सुविधाओं (जल, बिजली, सड़क), पेंशन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, आवास योजना सहित अन्य मामलों का निपटारा किया गया। मौके पर उपायुक्त ने अधिकारियों से शिकायतों का समय पर निपटारा करने का निर्देश दिया।
पति की खरीदी जमीन को बेटे ने बेचा
जनता दरबार के दौरान बीआईटी मेसरा के होंबई, पो- नेवरी निवासी महिला ने पति की ओर से खरीदी गई जमीन और उसपर बनाये घर को उसके दूसरे बेटे ने लालच में आकर घर बिक्री कर दिया। इसपर उपायुक्त ने अंचल अधिकारी को जांच कर दाखिल ख़ारिज पर निर्णय लेने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने मामले में सदर एसडीओ को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
वहीं नामकुम निवासी महिला के गलत वंशावली बनाकर उनके पति को नशे की हालत में जमीन के कागजात पर गलत तरीके से जमीन लिखा लिया। इसे लेकर उपायुक्त ने सदर एसडीओ को जांच कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
साथ ही जमीन पर चल रहे घर निर्माण के कार्य को जांच कर कार्रवाई करने को कहा।
इटकी थाना क्षेत्र के फरियादी ने बताया कि नगड़ी निवासी भू-माफिया के साथ मिलकर भवन निर्माण कर रहा है। इसपर उपायुक्त ने जमीन पर चल रहे घर निर्माण कार्य को जांच करने का निर्देश सम्बंधित अधिकारी को दिया।
साथ ही मामले अंचल अधिकारी (सीओ) को निर्देश देते हुए पंचायत सचिव को तत्काल शो -कॉज करने का निर्देश दिया।
खलारी के पंचायत सचिव शो -कॉज
इधर, एक अन्य मामले में कविता उरांव पति स्व बाबू राम उरांव, प्रखंड खलारी की मृत्यु वर्ष 2025 हो गई है। पति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने को लेकर पंचायत सचिव के खिलाफ शिकायत की गई। इसपर उपायुक्त ने इसे गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए अंचलाधिकारी खलारी को त्वरित निर्देश देते हुए तत्काल पंचायत सचिव को शो -कॉज करने का निर्देश दिया।
उन्होंने अंचल अधिकारी को तत्काल जमीन की नापी कराने का निर्देश दिया।
वहीं एक अन्यक मामले में
सिल्ली निवासी (जो वर्तमान में गुजरात में कार्य करते हैं) की ओर से जमीन ख़रीदी गई थी। इसपर उन्हें जमीन का सीमांकन नहीं किया गया।
मामले में उपायुक्त ने अंचल अधिकारी (सीओ) को तत्काल जमीन की नापी कराने का निर्देश दिया। साथ ही अंचल अधिकारी को जमीन नापी कराने के साथ अमीन पर कार्रवाई करते हुए उसे शो-कॉज करने का निर्देश दिया गया।
वहीं बाद में मीडिया से बात करते हुए भजंत्री ने कहा कि जनता दरबार जिला प्रशासन और आम जनता के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु है। हमारा उद्देश्य है कि आम लोगों की समस्याओं का समाधान उनके द्वार पर ही त्वरित रूप से हो, ताकि उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है कि प्रत्येक नागरिक को न्यायोचित एवं समय पर सेवा मिले।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

