home page

गोला मार्केटिंग परिसर का डीसी ने किया निरीक्षण

 | 
गोला मार्केटिंग परिसर का डीसी ने किया निरीक्षण


गोला मार्केटिंग परिसर का डीसी ने किया निरीक्षण


रामगढ़, 07 मई (हि.स.)।

रामगढ़ डीसी ऋतुराज ने गोला क्षेत्र में डीवीसी चौक के समीप प्रस्तावित मार्केटिंग परिसर के निर्माण को लेकर स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित भूमि, उपलब्ध संसाधनों एवं प्रस्तावित निर्माण कार्य की संभावनाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं एवं सुझावों को विस्तार से सुना। स्थानीय नागरिकों ने मार्केटिंग परिसर के निर्माण से क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने तथा रोजगार के अवसर सृजित होने की बात कही। डीसी ने आश्वस्त किया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कराया जाएगा।

डीसी ने बीडीओ, सीओ एवं संबंधित अभियंताओं को संयुक्त रूप से समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्थल की तकनीकी एवं प्रशासनिक आवश्यकताओं का आंकलन कर शीघ्र ही एक समग्र रोडमैप तैयार किया जाए, ताकि निर्माण कार्य को बिना विलंब प्रारंभ किया जा सके।

डीसी ने यह भी निर्देश दिया कि प्रस्तावित मार्केटिंग परिसर का निर्माण गुणवत्तापूर्ण एवं दीर्घकालिक दृष्टिकोण से किया जाए। जिससे स्थानीय व्यापारियों एवं आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश