home page

उपायुक्त ने शहर के गणपति पंडालों का किया निरीक्षण

 | 
उपायुक्त ने शहर के गणपति पंडालों का किया निरीक्षण


रांची, 15 सितंबर (हि.स.)। रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने रांची शहर में हो रहे गणेश महोत्सव के मद्देनजर शहर की विधि-व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का सोमवार देर रात जायजा लिया।

इस क्रम में उन्होंने शहर के कई प्रमुख गणपति पूजा पंडालों फिरयालाल चौक, रेलवे कॉलोनी काली मंदिर गणेश समिति तथा गजराज पूजा समिति कचहरी चौक का दर्शन किया।

इस दौरान विभिन्न गणपति पूजा पंडालों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

उपायुक्त ने अपने परिवार के साथ भगवान गणेश के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। साथ ही उन्होंने सभी के लिए मंगलमूर्ति से कामना की।

उपायुक्त ने बताया कि आगामी पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।

इस दौरान शांति समिति के सदस्य जय सिंह यादव, सागर कुमार, नन्द किशोर सिंह चंदेल, संदीप मुखर्जी, राजेश सिन्हा सन्नी, रमेश सिंह, वार्ड पार्षद (वार्ड संख्या-46) आरती कुमारी, विक्की वर्मा तथा कई प्रमुख गणेश पूजा समितियों के सदस्य उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे