home page

उपायुक्त ने किया जमीन पर पावर ग्रिड निर्माण कार्य का निरीक्षण

 | 
उपायुक्त ने किया जमीन पर पावर ग्रिड निर्माण कार्य का निरीक्षण


देवघर, 06 मई (हि.स.)। उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने देवीपुर प्रखंड अंतर्गत रामुडीह पंचायत के धरतीचक मौजा में बुधवार को एम्स के लिए अधिग्रहित जमीन में 5.65 एकड़ जमीन पर बिजली आपूर्ति के लिए मेन पावर ग्रिड का निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

इसके साथ ही उपायुक्त ने कार्यस्थल पर चल रहे निर्माण कार्यों की भौतिक प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कार्यकारी एजेंसी और संबंधित विभागीय अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समझौता किए बिना कार्य की गति में तेजी लाने का निर्देश दिया।

मौके पर उपायुक्त ने कहा कि आपसी समन्वय के साथ समय सीमा के भीतर कार्य पूरा किया जाए, ताकि पावर ग्रिड के चालू होने पर एम्स, प्लास्टिक पार्क, इंडस्ट्रियल एरिया और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने कहा कि एम्स देवघर की स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारू संचालन के लिए मजबूत बिजली ढांचा आवश्यक है और यह पावर ग्रिड भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करेगा।

निरीक्षण के दौरान झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड के एमडी, उप विकास आयुक्त पियूष सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, कार्यपालक अभियंता (विद्युत संचरण), अंचलाधिकारी देवीपुर, थाना प्रभारी देवीपुर, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी और कर्मी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar