मेटा पोर्टल पर जन शिकायतों के आवेदन का होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग : डीसी
रामगढ़, 25 अप्रैल (हि.स.)। जिले में जन शिकायतों के त्वरित और पारदर्शी निवारण को सुनिश्चित करने की दिशा में डीसी ऋतुराज ने महत्वपूर्ण पहल की है। इस पहल के तहत अब डीसी सहित जिले के विभिन्न पदाधिकारियों को प्राप्त होने वाली शिकायतों और आवेदनों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग करेंगे। इसके लिए मेटा (मॉनिटरिंग एंड इफेक्टिव एस्केलेशन फॉर टाइमली एक्शन) पोर्टल की शुरुआत की गई है।
इस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों और आवेदनों का निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाएगा। शिकायतों के निस्तारण के लिए ०7 दिन, 14 दिन, 90 दिन या डीसी दकी ओर से निर्धारित अन्य समय सीमा तय की गई है। जिससे लंबित मामलों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।
शनिवार को पोर्टल के प्रभावी उपयोग को लेकर डीसी ऋतुराज की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
बैठक के दौरान जिला सूचना और विज्ञान पदाधिकारी बीरेंद्र प्रसाद एवं आईटी मैनेजर वेदांत कुमार ने अधिकारियों को मेटा पोर्टल के संचालन, शिकायतों की प्रविष्टि, ट्रैकिंग एवं निस्तारण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही पोर्टल के उपयोग से संबंधित तकनीकी पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया और अधिकारियों की सभी शंकाओं का समाधान किया।
डीसी ने बैठक के दौरान निर्देश दिया कि सभी अधिकारी पोर्टल का नियमित रूप से उपयोग करें। प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन करें। उन्होंने कहा कि यह पहल प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने के साथ-साथ आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान में सहायक सिद्ध होगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

