home page

स्वास्थ्य क्षेत्र में डेटा की विश्वसनीयता सर्वोच्च प्राथमिकता : शशि प्रकाश

 | 
स्वास्थ्य क्षेत्र में डेटा की विश्वसनीयता सर्वोच्च प्राथमिकता : शशि प्रकाश


रांची, 13 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड और झारखंड स्टैटिस्टिकल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में प्रो प्रशांत चंद्र महालनोबिस के जन्म दिवस के अवसर पर गुरुवार को नामकुम स्थित आरसीएच कॉन्फ्रेंस हॉल में दो दिवसीय डेटा क्वालिटी वर्कशॉप शुरू हुई।

इस अवसर पर अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता सर्वोच्च प्राथमिकता है। गलत या अधूरे आंकड़ों के आधार पर नीतियां और निर्णय भी प्रभावित होते हैं। उन्होंने ब्लॉक और जिला स्तर से डेटा संग्रह को पारदर्शी एवं सटीक बनाने पर जोर दिया।

मौके पर झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के कुलपति प्रो डॉ डीके सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के विश्लेषण में विश्वविद्यालय की सहभागिता की पेशकश की।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का डेटा उपलब्ध कराया जाए तो विश्वविद्यालय के एमटेक और डेटा एनालिसिस के विद्यार्थी उस पर शोध कर सकते हैं। उन्होंने डेटा की गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित रखने की बात कही।

कार्यशाला में विभिन्न विभागों के आंकड़ों को एकीकृत कर रियल-टाइम निर्णय लेने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। जिला डेटा मैनेजरों को डेटा सुधार, सर्वर मॉनिटरिंग और रिपोर्टिंग सिस्टम बेहतर बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यशाला का समापन 14 अगस्त को होगा।

कार्यक्रम में विभिन्न जिलों के डेटा मैनेजर, सांख्यिकी अधिकारी और विशेषज्ञ शामिल हुए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar