गहन विधिक जागरूकता अभियान के तहत डालसा ने निकाली प्रभात फेरी
दुमका, 06 मई (हि.स.)। 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से जागरूता को लेकर प्रभात फेरी बुधवार को निकाली गई।
जागरूकता अभियान झालसा, रांची के निर्देश पर प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जज सुधांशु कुमार शशि की अध्यक्षता में निकाली गई। व्यवहार न्यायालय परिसर से 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता अभियान के तहत प्रभातफेरी इंडोर स्टेडियम, डीसी चैक, चूहा बागान समेत शहर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी।
इस अवसर पर प्रधान जज शशि ने कहा कि जागरूकता अभियान के तहत कानून से वंचित और योग्य व्यक्ति तक पहुंच कर आगामी 90 दिनों तक नुक्कड़ नाटक एवं शिविर आयोजित कर कानून की जानकारी दी जाएगी। जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में बच्चों के सुरक्षित बचपन सुरक्षित भविष्य के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।
इसमें पैनल अधिवक्ता, लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के कर्मी, पुलिस अधिकारी पारा लीगल वॉलिंटियर्स द्वारा समाज के वंचित लोगों तक पहुंच कर समाज के मुख्य धारा से जोड़ने, कानूनी और सरकार के योजनाओं से जोड़ा जाएगा। जागरूकता अभियान के तहत प्रभात फेरी निकाल कर महिलाओं के प्रति होने वाले अत्याचार, घरेलू हिंसा, बाल श्रम, बाल विवाह, दहेज जैसी कुप्रथा रोकने को लेकर घर-घर तक योग्य व्यक्ति को न्याय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जागरूक किया जायेगा।
इस अवसर पर फैमली जज योगेश्वर मनी, डीजे वन प्रकाश झा, डीजे टू योगेश कुमार सिंह, डीजे थ्री राजेश सिंहा, सीजेएम अनूप तिर्की, डालसा सचिव विवेक कुमार, एसीजेएम राजेश श्रीवास्तव, सीनियर सिविल जज टू वॉटर भेंगरा, एसडीजेएम मोहित चैधरी, जेएम वन आदित्य सिहत अन्य शामिल
थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार

