डकैती मामले में दो गिरफ्तार, भेजा जेल
| May 5, 2026, 21:35 IST
देवघर, 05 मई (हि.स.)। मधुपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मिसरना डकैती कांड में एक साल से फरार चल रहे दो आरोपिताें को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपिताें में कांड का मुख्य सूचनादाता (इन्फॉर्मर) दशरथ दास को मिसरना गांव से, जबकि मुख्य आराेपित रहमत अंसारी को गांगोमरनी से पकड़ा गया।
बताया जाता है कि बीते वर्ष 17 अक्टूबर को सीताराम मंडल के घर पर एक दर्जन से अधिक अपराधियों ने हथियार के बल पर धावा बोलकर करीब साढ़े बारह लाख रुपये नकद सहित लाखों रुपये के आभूषण लूट लिए थे। पुलिस इस मामले में अब तक कुल पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है और अन्य आरोपिताें की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

