home page

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से एचईसी पुनरुद्धार के लिए गठित केंद्रीय संसदीय उप-समिति के सदस्यों ने की मुलाकात

 | 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से एचईसी पुनरुद्धार के लिए गठित केंद्रीय संसदीय उप-समिति के सदस्यों ने की मुलाकात


रांची, 21 अगस्त (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (एचईसी) लिमिटेड, रांची के पुनरुद्धार के लिए गठित छह सदस्यीय केंद्रीय संसदीय उप-समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

इस दौरान मुख्यमंत्री और केंद्रीय संसदीय उप-समिति के सदस्यों के बीच एचईसी की वर्तमान स्थिति और इसके पुनरुद्धार से संबंधित भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने एचईसी की मौजूदा परिस्थितियों और संस्थान को पुनर्जीवित करने के लिए आवश्यक कदम को लेकर विचार-विमर्श किया।

मुलाकात के दौरान सांसद विजय हांसदा, केंद्रीय संसदीय उप-समिति के अध्यक्ष-सह-सांसद तिरुचि शिवा, राज्यसभा सांसद सुलता देव, कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी, हंसमुखभाई सोमाभाई पटेल और सांसद चंदन चौहान मौजूद रहे।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे