home page

भाकपा (माले) ने प्रदर्शन कर की प्रिंस खान की गिरफ्तारी की मांग

 | 
भाकपा (माले) ने प्रदर्शन कर की प्रिंस खान की गिरफ्तारी की मांग


रांची, 07 जुलाई (हि.स.)। भाकपा (माले) ने प्रिंस खान की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन किया।

मौके पर पार्टी के केंद्रीय कमेटी के सदस्य शुभेंदु सेन ने कहा कि धनबाद की घटनाओं और विधायक अरूप चटर्जी को मिली धमकियों ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने प्रिंस खान की शीघ्र गिरफ्तारी, सांसद ढुलू महतो के कथित संबंधों और संपत्ति की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

मौके पर पार्टी ने विपक्ष पर माफिया तंत्र को संरक्षण देने, राजनीति के अपराधीकरण का आरोप लगाया। मौके पर विधायक अरूप चटर्जी को धमकी देने वाले की गिरफ्तारी, सांसद ढुलू महतो के कथित आपराधिक संबंधों और अवैध संपत्ति की उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई।

शुभेंदु सेन ने आरोप लगाया कि कोयलांचल क्षेत्र में भय का माहौल बनाया जा रहा है। निरसा एलिवेटेड हाईवे परियोजना में गुणवत्ता, प्रदूषण नियंत्रण और स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को दबाने के बजाय सरकार को समाधान सुनिश्चित करना चाहिए।

उन्होंने विधायक अरूप चटर्जी की सुरक्षा बढ़ाने और राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना में गुणवत्ता, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय लोगों को रोजगार की गारंटी देने की भी मांग की।

प्रदर्शन करने के दौरान आरएन सिंह, नंदिता भट्टाचार्य, त्रिलोकी नाथ, शांति सेन, ऐति तिर्की सहित पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar