home page

पेट्रोल-डीजल गैस के मूल्य वृद्धि के खिलाफ भाकपा माले का प्रदर्शन

 | 
पेट्रोल-डीजल गैस के मूल्य वृद्धि के खिलाफ भाकपा माले का प्रदर्शन


रांची, 16 मई (हि.स.)। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ शनिवार को भाकपा माले ने रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन से पूर्व महेंद्र सिंह भवन, काली मंदिर मेन रोड स्थित भाकपा माले राज्य कार्यालय से मार्च निकाला गया, जो अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया।

इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

वहीं सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के राज्या सचिव मनोज भक्त ने कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर जनता के साथ धोखा किया है। चुनाव के दौरान कीमतों को नियंत्रित रखा गया और चुनाव खत्म होते ही आम जनता पर महंगाई का बोझ डाल दिया गया।

उन्होंने कहा कि एक ओर केंद्र सरकार जनता को संयम और बचत का उपदेश दे रही है। वहीं दूसरी ओर सरकार करोड़ों रुपये के विशेष विमानों, बड़े-बड़े काफिलों और चुनावी प्रचार पर खर्च कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल सस्ता नहीं किया गया और तेल कंपनियों को मुनाफा पहुंचाने के लिए जनता से लगातार लूट की जा रही है।

भाकपा माले ने पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमतों को तुरंत वापस लेने की मांग की। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जनता पर इसी तरह महंगाई का बोझ डालती रही तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।

इस मौके पर पार्टी के अनंत प्रसाद गुप्ता, मोहन दत्ता, आरएन सिंह, नंदिता भट्टाचार्य, त्रिलोकी नाथ, गौतम सिंह मुंडा, कुमार वरुण, सुशीला तिग्गा सहित कई लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak