home page

लोहे के काम करनेवाला दंपति हथियार बनाकर करता था सप्लाई, मशीन सहित कई सामान जब्त

 | 
लोहे के काम करनेवाला दंपति हथियार बनाकर करता था सप्लाई, मशीन सहित कई सामान जब्त


लोहे के काम करनेवाला दंपति हथियार बनाकर करता था सप्लाई, मशीन सहित कई सामान जब्त


लोहे के काम करनेवाला दंपति हथियार बनाकर करता था सप्लाई, मशीन सहित कई सामान जब्त


लोहे के काम करनेवाला दंपति हथियार बनाकर करता था सप्लाई, मशीन सहित कई सामान जब्त


रामगढ़, 08 जुलाई (हि.स.)। जिले में सक्रिय आपराधिक गिरोह के लोगों को सीधे उनके इलाके में ही हथियार उपलब्ध हो जाते थे। यह हथियार भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के दत्तो एके कोलियरी के झोपड़ी में लोहार का काम कर रहे दिनेश विश्वकर्मा और उसकी पत्नी नूतन देवी बड़ी आसानी से अपराधियों के हाथों में थमा देते थे।

गरीबी का चोला ओढ़े यह दंपति पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर अपराधियों के लिए हथियार बनाता रहा है। इस बात का खुलासा एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। उन्होंने बताया कि हजारीबाग और रामगढ़ जिले की संयुक्त छापेमारी में जब दिनेश विश्वकर्मा और उसकी पत्नी नूतन देवी के घर में छापेमारी की गई तो वहां बरामद सामग्री ने पुलिस को ही चौंका दिया। बाहर से बेहद साधारण तरीके से झोपड़ी में चल रहे लोहे के काम के पीछे हथियार बनाने की मशीन चल रही थी। पुलिस को उस झोपड़ी से प्रतिबंधित आर्म्स और कल पुर्जे तो मिले ही, साथ ही हथियार निर्माण में प्रयुक्त मशीन और अन्य सामान भी हासिल हुआ।

एसपी ने बताया कि दिनेश विश्वकर्मा के घर से 7.65 एमएम का अर्ध निर्मित पिस्टल बॉडी - तीन, 09 मैगजीन, 06 हथियार के फायरिंग पिन, 03 बॉडी लॉक पिन, 03 कॉक पिन, 03 हथियार का ट्रीगर, 03 मैगजीन लॉक पिन, 04 स्प्रिंग, 04 बट कवर, 02 मटमैला रंग का बट कवर, 01 पिस्टल बनाने वाला ढांचा जब्त किया गया है। इसके अलावा हथियार निर्माण में प्रयुक्त मशीन भी पुलिस ने जब्त किए हैं। इसमें मोटर लगा हुआ ड्रिल मशीन, गैस कटर मशीन, रेलवे पटरी के टुकड़े, लोहा पकड़ने का चिमटा, टूलबॉक्स सहित अन्य सामान जब्त किया गया है। इसके अलावा उसके घर से एक एक्टिवा 5 जी स्कूटी भी जब्त की गई है।

एसपी ने बताया कि इस अवैध कारोबार में संलिप्त यह सिंडिकेट काफी बड़ा हो सकता है। हथियार बनाने के लिए समान और अन्य चीजें कहां से आती हैं और कौन कौन इसमें शामिल है, इसका पता लगाया जा रहा है। उन अपराधियों की गिरफ्तारी, हथियार सहित अन्य उपकरणों के बैकवार्ड - फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगाने के लिए पतरातू एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में एसआईटी बनाई गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश