home page

जनगणना 2027 में आमजन निभाएं सहभागिता : नगर निगम

 | 
जनगणना 2027 में आमजन निभाएं सहभागिता : नगर निगम


रांची, 22 मई (हि.स.)।

रांची नगर निगम ने जनगणना-2027 के अंतर्गत डोर-टू-डोर मकान गणना एवं सूचीकरण कार्य को लेकर आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है।

नगर निगम ने शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि भारत सरकार की ओर से संचालित हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (एचएलओ) एवं मकानों की गणना का कार्य 16 मई से 14 जून 2026 तक किया जा रहा है। इस दौरान प्रगणक एवं सुपरवाइजर घर-घर जाकर मकानों एवं परिवारों से संबंधित आवश्यक जानकारियां एकत्र कर रहे हैं। नगर निगम के अनुसार कई क्षेत्रों में प्रगणकों के पहुंचने पर लोगों के बीच भ्रम एवं संशय की स्थिति देखी जा रही है। इसे देखते हुए नागरिकों से अपील की गई है कि वे जनगणना कार्य में सकारात्मक सहयोग दें और सही व सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि यह राष्ट्रीय कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा हो सके। क्योंकि नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि जनगणना कर्मी किसी भी नागरिक से बैंक खाता, ओटीपी, पासवर्ड अथवा अन्य वित्तीय जानकारी नहीं मांगेंगे। जिन नागरिकों ने पहले से सेल्फ एन्यूमरेशन किया है, उन्हें केवल अपना एसई आईडी प्रगणक को उपलब्ध कराना होगा। वहीं सभी अधिकृत प्रगणक एवं सुपरवाइजर क्यूआर कोड युक्त पहचान पत्र के साथ घर-घर पहुंचेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar