home page

चुट्टूपालू घाटी में कंटेनर ने कार को मारी जोरदार टक्कर, मौत

 | 
चुट्टूपालू घाटी में कंटेनर ने कार को मारी जोरदार टक्कर, मौत


चुट्टूपालू घाटी में कंटेनर ने कार को मारी जोरदार टक्कर, मौत


रामगढ़, 06 सितंबर (हि.स.)। रांची-पटना एनएच 33 पर रामगढ़ के चुट्टूपालू घाटी में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में रामगढ़ डीएसपी हेडक्वार्टर अकरम रज़ा की मौसी की मौत हो गई। जबकि परिवार के पांच अन्य लोग घायल हो गए।

क्या है मामला

रांची से रामगढ़ की और आ रहे ब्रेकफेल कंटेनर संख्या एनएल 01 एबी 8418 ने घाटी में आगे आगे जा रही होंडा कंपनी की कार को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में कार में सवार 6 लोगों में से एक महिला की मौत हो गई। जबकि, 5 लोग घायल हो गए। जिनका सदर अस्पताल और हॉ

होप हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार किया गया। सभी लोग रांची से रामगढ़ आ रहे थे। इसी दौरान घाटी में एक तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना की सूचना पाकर पहुंचे मुख्यालय डीएसपी

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही मुख्यालय डीएसपी अकरम रजा, रामगढ़ थाना के सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार, मंजेश कुमार, पंकज कुमार एवं रोशन बाड़ा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

सदर अस्पताल पहुंचे एसपी, घायलों से की बात

हादसे की सूचना मिलने पर एसपी मुकेश कुमार लुनायत, एसडीपीओ आलोक रंजन, गोपनीय शाखा प्रभारी रविंद्र कुमार गुप्ता समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।

इनकी हुई मौत, ये है घायल

डीएसपी अकरम रजा की मौसी सारा तबस्सुम (45) की मौत हो गई है। जबकि घायलों में डीएसपी के मौसा फिरोज राही (48 ), बहन तरजा सालिया (23), सिफ़्ता ताजनीन, अमीरा ताजनीन( 10 ), अनुजा तबस्सुम शामिल हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश