home page

स्थानीय महिला कलाकारों को स्वंय सहायत समूह से जोड़ें : डीसी

 | 
स्थानीय महिला कलाकारों को स्वंय सहायत समूह से जोड़ें : डीसी


स्थानीय महिला कलाकारों को स्वंय सहायत समूह से जोड़ें : डीसी


रामगढ़, 24 जुलाई (हि.स.)। रामगढ़ के स्थानीय कलाकारों, कुम्हारों और हस्तशिल्पियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से शुक्रवार को डीसी ऋतुराज की अध्यक्षता में आर्टिसन मीट और क्लस्टर विजिट से संबंधित बैठक की गई।

बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों ने हिस्सा लिया। इस दौरान बैठक में डीसी ने उपस्थित सभी कलाकारों के बनाए गए पारंपरिक और आधुनिक सामानों की जानकारी ली और उनकी कला के संवर्धन पर चर्चा किया।

बैठक के दौरान डीसी ने माटी कला बोर्ड को कुम्हार समूहों से संपर्क कर उनकी आवश्यकताओं का प्रस्ताव प्राप्त करने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने विशेष रूप से जिन समूहों को सोलर बिजली की आवश्यकता है उनके भी प्रस्ताव लेने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान डीसी ने डीपीएम, जेएसएलपीएस को सभी बड़े स्तर के एफपीओ को जेएसएलपीएस के साथ बैठक कर समन्वय स्थापित करने और महिला कलाकारों को स्वयं सहायता समूहों एसएचजी से जोड़कर उन्हें सभी प्रकार की सरकारी सुविधाओं और योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में आए सभी स्थानीय कलाकारों को डीसी ने अपने-अपने समूह बनाकर आधिकारिक रूप से पंजीकरण कराने को कहा। साथ ही सभी कलाकारों को जिले की सांस्कृतिक धरोहर के तर्ज पर आकर्षक आर्ट और क्राफ्ट तैयार करने का निर्देश दिया। जिससे स्थानीय कला को एक नई पहचान मिल सके।

बैठक में उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, जिला योजना पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी रामगढ़ सहित अन्य उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश