पीएन सिंह की जयंति पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि
रांची, 02 जून (हि.स.)। झारखंंड प्रदेष कांग्रेस कमिटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष पीएन सिंह की 84 वीं जयंती मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में मनायी गई।
इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर मार्ल्यापण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके बाद सभा का आयोजन कर कांग्रेसजनों ने पीएन सिंह के व्यक्तित्व के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने पीएन सिंह को सच्चा कांग्रेसी बताते हुए कहा कि एक-एक कार्यकर्त्ता और उनके परिजनों से उनका व्यक्तिगत लगाव था।
उनके नहीं रहने पर भी उनके पुत्र यह परंपरा का निर्वाह कर रहे हैं। पीएन सिंह जमीन से जुड़े हुए नेता थे, जो लोगों के सुख- दुःख- में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। अपने जीवनकाल के कई उतार-चढ़ाव के बीच वे हमेशा कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करते रहे। उन्होंने सिंह को कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं का प्रिय नेता बताया।
कार्यक्रम में सतीश पौल मुंजनी, अभिलाष साहू, अमरेन्द्र सिंह, राजन वर्मा, केदार पासवान, राकेश सिन्हा, गजेंद्र सिंह, शशि भूषण राय, लाल किशोरनाथ शाहदेव, राजीव रंजन प्रसाद, ज्योति सिंह मथारू, सुनील सिंह सहित कई पार्टी के नेता शामिल थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

