home page

नारी वंदन बिल को लेकर कांग्रेस 21 को करेगी संसद का घेराव : सुधा प्रसाद

 | 
नारी वंदन बिल को लेकर कांग्रेस 21 को करेगी संसद का घेराव : सुधा प्रसाद


रांची, 14 जुलाई (हि.स.)। नारी वंदन बिल को संसद से पास करने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी की महिला इकाई 21 जुलाई को संसद का घेराव करेगी। यह जानकारी रांची कांग्रेस मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित झारखंड महिला कांग्रेस की सह प्रभारी सुधा प्रसाद ने प्रेस वार्ता में कही।

इस मौके पर सुधा प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार नारी वंदन बिल की आड़ में परिसीमन लाना चाहती है। इस बिल को सरकार ने अप्रैल माह में ही संसद में लाया था,लेकिन उस समय में बिल गतिरोध के कारण यह पास नहीं हो सका था। उन्होंने कहा कि भाजपा दुष्प्रचार कर रही है कि कांग्रेस इस बिल का विरोध कर रही है,जबकि यदि केंद्र सरकार की मंशा साफ होती तो इस बिल में एससी और एसटी समुदाय से जुड़ी महिलाओं को दरकिनार नहीं करती।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी की महिला इकाई ने प्रधानमंत्री को बिल को लेकर 'आज करो अभी करो' अभियान के तहत पोस्टााकार्ड भी भेजा था, लेकिन बावजूद इसके बिल पारित नहीं हो सका। सह प्रभारी ने कहा कि सरकार ने जब अप्रैल 2023 में नारी वंदन बिल को लायी थी तो उसी समय इसे पारित क्यों ने कराया। मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्य क्ष रमा खलखो, सुंदरी तिर्की सहित पार्टी की अन्य नेत्रियां मौजूद थीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak