home page

रैली स्थल का शुद्धिकरण करने के खिलाफ कांग्रेस सभी जिलों में 14 को करेगी सत्याग्रह

 | 
रैली स्थल का शुद्धिकरण करने के खिलाफ कांग्रेस सभी जिलों में 14 को करेगी सत्याग्रह


रांची, 13 अगस्त (हि.स.)। उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली के बाद हिंदू संगठनों की ओर से रैली स्थल का शुद्धिकरण गंगाजल से करने को कांग्रेस ने आलोचना की है।

पार्टी का कहना है कि इस घटना के विरोध में कांग्रेस के राष्ट्रीरय महासचिव केसी वेणुगोपाल के पत्र पर प्रदेश के सभी जिला कांग्रेस कमेटी को निर्देश दिया गया है कि 14 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों में विशाल मार्च और सत्याग्रह का आयोजन किया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मार्च महात्मा गांधी या डॉ बीआर अंबेडकर की प्रतिमा तक जाएगा और वहीं संपन्न होगा। जहां ऐसे भेदभाव के विरुद्ध अपने दृढ़ विरोध दर्ज करने और कांग्रेस अध्यक्ष के प्रति एकजुटता व्यक्त करने के लिए सत्याग्रह किया जाएगा।

सोनाल शांति ने कहा कि यह शर्मनाक कृत्य केवल कांग्रेस अध्यक्ष का अपमान नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की गरिमा और संवैधानिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है। भारत के संविधान से संचालित लोकतांत्रिक समाज में ऐसी भेदभावपूर्ण प्रथाओं और मानसिकता का कोई स्थान नहीं है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak