home page

झारखंड में शोषित और वंचितों के मुद्दों को मजबूती से उठाएगा कांग्रेस एससी विभाग : राहुल

 | 
झारखंड में शोषित और वंचितों के मुद्दों को मजबूती से उठाएगा कांग्रेस एससी विभाग : राहुल


रांची, 16 सितंबर (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति (एससी) विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक सह झारखंड प्रदेश प्रभारी राहुल राज ने कहा है कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने पिछले छह महीने के कामकाज और संगठन की गतिविधियों की समीक्षा के बाद प्रदेश में जिम्मेदारियां तय की हैं। राहुल राज ने यह जानकारी बुधवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम और प्रदेश प्रभारी के राजू के स्तर पर समीक्षा के बाद संगठन में दो पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि

झारखंड में अनुसूचित जाति विभाग शोषित और वंचित वर्गों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से संबंधित मंचों तक पहुंचाएगा और उनके अधिकारों से जुड़े मामलों को उठाएगा।

मौके पर अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष प्रशांत किशोर ने कहा कि राज्य में अनुसूचित जाति के लोग कई स्तरों पर वंचित हैं। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता समाज के इस वर्ग को संवैधानिक अधिकार दिलाने के साथ-साथ उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार एवं शिक्षा के स्तर को बेहतर करना है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों की समस्याओं को मजबूती से उठाने का प्रयास किया जाएगा।

मौके पर विभाग के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak