home page

कांग्रेस ने 07 सितंबर धरना-प्रदर्शन की तैयारियों को तैयार की बैठकों की रूपरेखा

 | 
कांग्रेस ने 07 सितंबर धरना-प्रदर्शन की तैयारियों को तैयार की बैठकों की रूपरेखा


रांची, 29 अगस्त (हि.स.)। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ 07 सितंबर 2026 को लोक भवन के समक्ष प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

धरना-प्रदर्शन को लेकर रांची के कांग्रेस भवन में विभिन्न अग्रणी संगठनों और विभागों की कार्यकारिणी बैठकों की रूपरेखा पार्टी की ओर से तैयार की गई है।

इन बैठकों में 07 सितंबर के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने, संगठनात्मक समन्वय स्थापित करने और कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी।

प्रदेश कांग्रेस क़े मिडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 01 सितंबर 2026

को एनएसयूआई के कार्यकारिणी बैठक होगी।

वहीं इसके बाद महिला कांग्रेस कार्यकारिणी बैठक और युवा कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक होगी। 02 सितंबर 2026 को आदिवासी कांग्रेस कार्यकारिणी बैठक और एससी विभाग कार्यकारिणी की बैठक होगी।

पार्टी की ओर से 03 सितंबर 2026 को सेवादल कार्यकारिणी की बैठक और रांची महानगर जिला कांग्रेस कमिटी कार्यकारिणी की बैठक आहूत की गई है।

बैठकों में संबंधित संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता 07 सितंबर के प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन की तैयारियों, अधिकाधिक भागीदारी, आवश्यक समन्वय और कार्यक्रम की रणनीति पर चर्चा करेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak