कांग्रेस विधायक दल की बैठक में एसआईआर और एमएमडीआर संशोधन एक्ट पर मजबूती से पक्ष रखने का निर्णय
रांची, 24 नवंबर (हि.स.)। कांग्रेस विधायक दल की बैठक मंगलवार को मोरहाबादी स्थित स्टेट गेस्टब हाउस में पार्टी के विधायक दल के नेता प्रदीप यादव के नेतृत्व में हुआ।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी के राजू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश प्रदेश सह प्रभारी भूपेंद्र मारावी उपस्थित थे।
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदीप यादव ने कहा कि बैठक में एसआईआर और एमएमडीआर संशोधन एक्ट 2026 पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई और सदन के विशेष सत्र में पूरी मजबूती के साथ इसके दुष्परिणामों को रखने पर विचार विमर्श हुआ।
उन्होंने कहा कि जिस वोट के अधिकार के तहत पूरा लोकतंत्र स्थापित है उस लोकतांत्रिक अधिकार को समाप्त करने का प्रयास एसआइआर के माध्यम से किया जा रहा है। जिस प्रकार बंगल में और बिहार में हुए एसआइआर का प्रभाव पूरे देश की जनता ने देखा।
बंगाल में 93 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए और 33 लाख मतदाताओं का केस अभी भी ट्रिब्यूनल में है। वहीं लगभग 107000 मतदाताओं की सुनवाई हुई है जिसमें से लगभग 93 प्रतिशत मतदाताओं का दावा सही निकला है।
झारखंड में भी बड़े पैमाने पर मतदाताओं का नाम कटा है। हम इस पर सदन में विस्तृत चर्चा करेंगे।
यादव ने कहा कि एमएमडीआर संशोधन एक्ट 2026 के माध्यम से जिस प्रकार राज्यों के हाथों को छोटा करने का प्रयास राज्यों को आर्थिक रूप से पंगु बनाने की कोशिश भाजपा सरकार की ओर से की जा रही है। ऐसा हम होने नहीं देंगे। यह पहली बार नहीं है कि राज्य के आर्थिक विकास को रोकने की दिशा में केंद्र सरकार ने कार्रवाई की है इससे पहले भी जीएसटी के माध्यम से और अन्य तरीकों से राज्यों के अधिकार को छीनने का प्रयास भाजपा की सरकार करती रही है।
एमएमडीआर संशोधन एक्ट 2026 के विरोध में सदन से प्रस्ताव पारित करके केंद्र को भेजा जाएगा। ताकि इस संशोधन को रद्द किया जाए।
बैठक में विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, दीपिका पांडे सिंह शिल्पी नेहा तिर्की, अनूप सिंह निशत आलम सोनाराम सिंकू भूषण बारा सुरेश बैठा ममता देवी विक्सल कोनगाड़ी उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

