home page

महापौर रोशनी खालको से मिलकर जताई संवेदना

 | 
महापौर रोशनी खालको से मिलकर जताई संवेदना


रांची, 05 अप्रैल (हि.स.)। श्री राम भरत मिलाप समिति के अध्यक्ष रोहित शारदा के नेतृत्व में रविवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने महापौर रोशनी खालको से मुलाकात कर उनकी माता स्वर्गीय बॉबी तिर्की के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। इससे पहले प्रतिनिधिमंडल ने महापौर के आवास पहुंचकर दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

मौके पर अध्यक्ष रोहित शारदा ने कहा कि स्वर्गीय बॉबी तिर्की का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने यह भी कहा कि समिति इस कठिन समय में महापौर और उनके परिवार के साथ खड़ी है।

इस अवसर पर समिति के संरक्षक

बीके विजय, सरदार अशोक सिंह, पुरुषोत्तम दास और केशव प्रसाद विजयवर्गीय सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar