home page

रांची में 13 अल्ट्रासाउंड सेंटरों के निबंधन को मंजूरी, तीन का रिन्यूअल स्वीकृत

 | 
रांची में 13 अल्ट्रासाउंड सेंटरों के निबंधन को मंजूरी, तीन का रिन्यूअल स्वीकृत


रांची, 08 सितंबर (हि.स.)। रांची जिला सलाहकार समिति (पीसी एंड पीएनडीटी) की बैठक मंगलवार को हुई। इसमें अल्ट्रासाउंड सेंटरों के निबंधन और रिन्यूअल सहित मशीनों की फॉर्म-बी में एंट्री, चिकित्सकों की ज्वाइनिंग तथा यूएसजी मशीन की खरीद और शिफ्टिंग से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई।

समिति के समक्ष निबंधन और रिन्यूअल के लिए प्राप्त अभ्यावेदनों की जांच की गई। जांच के बाद 13 अल्ट्रासाउंड सेंटरों के निबंधन और तीन सेंटरों के रिन्यूअल को मंजूरी दी गई।

इसके अलावा संस्थानों की मशीनों की फॉर्म-बी में एंट्री और आवश्यक प्रमाणपत्रों की जांच के बाद चिकित्सकों की ज्वाइनिंग का भी अनुमोदन किया गया। समिति ने चिकित्सकों की ज्वाइनिंग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अनिवार्य रूप से गरिमा पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया।

बैठक में अल्ट्रासाउंड सेंटरों के नियमित निरीक्षण को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए गए। समिति ने निर्धारित समयांतराल पर सेंटरों का निरीक्षण करने और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बैठक में उप विकास आयुक्त संजय कुमार भगत, प्रशिक्षु आईएएस आस्था शरण, सिविल सर्जन डॉ. अमरेंद्र प्रसाद, समिति के सदस्य और पीसी एंड पीएनडीटी को-ऑर्डिनेटर मौजूद थे।-------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar