home page

आम्रपाली-चंद्रगुप्त परियोजना में धूमधाम से मना कोल इंडिया का 52वां स्थापना दिवस

 | 
आम्रपाली-चंद्रगुप्त परियोजना में धूमधाम से मना कोल इंडिया का 52वां स्थापना दिवस


चतरा, 01 नवंबर (हि. स.)। कोल इंडिया का 52वां स्थापना दिवस रविवार को आम्रपाली-चंद्रगुप्त कोल परियोजना में धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी जीएम सह परियोजना पदाधिकारी सतेन्द्र कुमार सिंह शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई।इसके बाद उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने सामूहिक रूप से कॉरपोरेट गीत गाया।मौके पर मुख्य अतिथि सतेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि कोयला उत्पादन के क्षेत्र में कोल इंडिया लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। कंपनी कोयला उत्पादन के साथ-साथ अपने सामाजिक दायित्वों का भी पूरी ईमानदारी से निर्वहन कर रही है।

उन्होंने कहा कि भविष्य में सीएसआर के तहत आसपास के गांवों के विकास के लिए कई योजनाएं तैयार की गई हैं।देशहित में कोयला उत्पादन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले जमीनदाताओं की भी उन्होंने सराहना की और उन्हें बधाई का पात्र बताया।

इस दौरान 17 कर्मियों को पदोन्नति पत्र प्रदान किया गया। वहीं सीसीएल एवं आउटसोर्सिंग कंपनी एनसीसी के 50 उत्कृष्ट कर्मियों को उनके बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उत्क्रमित उच्च विद्यालय सेरनदाग के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में दिवाकर साहू,अनुप भगत,सुनील कुमार, मुकेश कुमार, मो. जहूर, पवन कुमार, सुबोध कुमार, ललन राम,रमेश वर्मा सहित जिला परिषद सदस्य देवती देवी, मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह, पंचायत समिति सदस्य राजेश चौधरी, महेश वर्मा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

दूसरी ओर मगध कोल परियोजना में भी कोल इंडिया का स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पीओ कार्यालय में परियोजना पदाधिकारी राकेश कुमार ने ध्वजारोहण किया और उपस्थित कर्मियों को संबोधित किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेन्द्र तिवारी