home page

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में नए सुविधाओं के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

 | 
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में नए सुविधाओं के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री


रांची, 19 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के निगमित मुख्यालय के कार्यपालक निदेशक एसएस राजू ने मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को 20 मई को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची में आयोजित उद्घाटन समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

एयरपोर्ट परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा, फीचर वॉल, उड़ान यात्री कैफे, अवसर काउंटर, किड्स जोन और फ्लाइब्रेरी का उद्घाटन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुलाकात के दौरान बिरसा मुंडा हवाई अड्डा रांची के निदेशक विनोद कुमार और उप महाप्रबंधक मनोज प्रसाद सिंह भी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे