मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो को भेंट की ‘झारखंड राइजिंग’ पुस्तक
रांची, 18 मार्च (हि.स.)। रांची स्थित झारखंड मंत्रालय में बुधवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो से शिष्टाचार मुलाकात की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष को राज्य सरकार की ओर से प्रकाशित “झारखंड राइजिंग: ए ग्लोबल स्टोरी” पुस्तक और एक कॉफी टेबल बुक भेंट की। इस पुस्तक में जनवरी माह में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के दावोस और यूनाइटेड किंगडम (लंदन) दौरे का विस्तृत विवरण शामिल है, जबकि कॉफी टेबल बुक में राज्य सरकार के विकासात्मक कार्यों की समग्र जानकारी प्रस्तुत की गई है।
मौके पर मुख्यमंत्री ने संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को भी “झारखंड राइजिंग: ए ग्लोबल स्टोरी” पुस्तक और कॉफी टेबल बुक भेंट की।---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

