मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिवंगत जेएन सिंह को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
| Mar 26, 2026, 21:52 IST
रांची, 26 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गुरुवार को शारदा बैटरी गली, पिस्का मोड़ रांची स्थित विनोद कुमार सिंह के आवास पहुंचकर उनके पिता (राज्य सरकार के पूर्व अधिकारी) जेएन सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने जेएन सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विनोद कुमार सिंह एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर दु:ख की इस घड़ी में उनका ढांढस बंधाया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

