पूर्व कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश हरीश चंद्र मिश्रा के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक
| Sep 3, 2026, 19:55 IST
रांची, 03 सितंबर (हि.स.)। झारखंड उच्च न्यायालय के पूर्व कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति हरीश चंद्र मिश्रा के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिवंगत न्यायमूर्ति को श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि न्यायमूर्ति हरीश चंद्र मिश्रा का निधन न्याय जगत के साथ-साथ झारखंड के लिए भी बड़ी क्षति है। उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है।
हेमंत सोरेन ने कहा कि मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति दें।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

