home page

झारखंड में 23 नवंबर को 3044 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

 | 
झारखंड में 23 नवंबर को 3044 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र


-मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे मुख्यमंत्री कौशल एवं रोजगार सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि

रांची, 21 नवंबर (हि.स.)। झारखंड में कौशल प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल के तहत 23 नवंबर को 3044 छात्र-छात्राओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर रांची के प्रोजेक्ट भवन सभागार में मुख्यमंत्री कौशल एवं रोजगार सम्मान समारोह आयोजित होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

समारोह में मुख्यमंत्री की उपस्थिति को लेकर शनिवार को अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव कृपानंद झा, अल्पसंख्यक कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी और प्रेझा फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रित किया।

कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समारोह में कौशल प्रशिक्षण प्राप्त 3044 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।

इस अवसर पर प्रेझा फाउंडेशन के चीफ प्रोजेक्ट ऑफिसर मीनाक्षी कुमार, स्टेट लीड गवर्नमेंट इंगेजमेंट अमित वाल्मीकि और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर चितरंजन सामंत राय भी उपस्थित थे।----------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे