बिहार विधान परिषद सदस्य की पुत्री के वैवाहिक समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री
| Nov 25, 2026, 23:41 IST
रांची, 25 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी-सह-विधायक कल्पना सोरेन बुधवार को रांची के डोरंडा नॉर्थ ऑफिस पाड़ा स्थित बिहार विधान परिषद के सदस्य सुनील चौधरी के आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री यहां सुनील चौधरी की पुत्री सुरभि के वैवाहिक समारोह में शामिल हुए।
इस मांगलिक अवसर पर मुख्यमंत्री ने नव दंपति को स्नेहिल आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने नए जोड़े के सुखद, समृद्ध और खुशहाल दाम्पत्य जीवन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मौके पर मुख्यमंत्री एवं विधायक ने सुनील चौधरी एवं उनके परिजनों से आत्मीय मुलाकात कर अपनी मंगलकामनाएं व्यक्त की तथा इस पारिवारिक खुशी में शामिल होकर प्रसन्नता जाहिर की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

