home page

मंत्री दीपिका की पुत्री के ब्रह्मभोज में शामिल हाेकर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

 | 
मंत्री दीपिका की पुत्री के ब्रह्मभोज में शामिल हाेकर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि


रांची, 05 सितंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन सोमवार को रांची के स्मार्ट सिटी स्थित आवास पर पहुंचकर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की दिवंगत पुत्री तृषा सिंह के द्वादशा कार्यक्रम एवं ब्रह्मभोज में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत तृषा सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मौके पर विधायक कल्पना सोरेन ने भी दिवंगत तृषा सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की और परिजनों को ढांढस बंधाया।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत तृषा सिंह की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

इस मौके पर राज्य सरकार के अन्य मंत्री, विधायक एवं गणमान्य लोगों ने भी दिवंगत तृषा सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी एवं शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे