home page

नेताजी सपोर्टिंग यूनियन क्लब ने कराई प्याऊ की व्यवस्था

 | 
नेताजी सपोर्टिंग यूनियन क्लब ने कराई प्याऊ की व्यवस्था


रांची, 25 मई (हि.स.)। समाजसेवी राहुल कुमार के नेतृत्व में नेताजी सपोर्टिंग यूनियन क्लब के सौजन्य से कांटाटोली स्थित नेताजी नगर में भीषण गर्मी को देखते हुए सोमवार को दो स्थानों पर ठंडे पानी के प्याऊ की व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर प्याऊ का उद्घाटन रांची के पूर्व उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने किया।

उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में आम लोगों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

मौके पर राहुल कुमार ने कहा कि जिन लोगों के पास पानी खरीदने के लिए पैसे नहीं होते, उन्हें सबसे अधिक दिक्कत होती है। इसी जरूरत को देखते हुए नेताजी नगर में प्याऊ शुरू किया गया।

उन्होंने बताया कि इलाके में बिरसा मुंडा बस स्टैंड का निकासी द्वार होने के कारण यहां बड़ी संख्या में यात्री आते-जाते हैं और बसों से सवारियां भी यहीं उतरती हैं।

इस स्थान पर प्याऊ की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी, जो अब पूरी हुई।

प्याऊ का उद्घाटन से पूर्व अतिथियों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

मौके पर सीमा, पूर्णिमा, शोभा, रोशनी, रानू, संदीप, चिंटू, बीजू सहित मोहल्ले के कई लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar