home page

अपहृत छात्रा काे पुलिस ने 24 घंटे में किया बरामद

 | 
अपहृत छात्रा काे पुलिस ने 24 घंटे में किया बरामद


रामगढ़, 08 जुलाई (हि.स.)। शहर में नौवीं कक्षा की एक छात्रा का अपहरण का मामला सामने आया है। हालांकि रामगढ़ पुलिस की सक्रियता से छात्रा को पश्चिम बंगाल के टूलिन क्षेत्र से बरामद कर लिया गया।

रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने बताया कि शहर के मुर्रामकला की रहने वाली 16 वर्षीया छात्रा मंगलवार को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। स्कूल के बाद जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताई। तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि पश्चिम बंगाल के रहने वाले एक 17 वर्षीय युवक ने बहला फुसलाकर उसका अपहरण कर लिया है।

वह रामगढ़ स्टेशन से पश्चिम बंगाल के टूलिन स्टेशन तक गई थी। पुलिस को जैसे ही इसकी खबर लगी, तत्काल सब इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार को वहां भेजा गया। पुलिस ने उस युवक को हिरासत में लिया। साथ ही बरामद युवती से भी पूछताछ की। युवती ने पूरी घटना की जानकारी दी। बुधवार को पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। साथ ही कोर्ट में उसका बयान भी दर्ज हुआ है। वहीं नाबालिग लडके को रिमांड होम भेजा गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश