राज्यपाल से मिले तेलंगाना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, सुपुत्र के ‘आशीर्वाद समारोह’ में किया आमंत्रित
| Apr 25, 2026, 22:03 IST
रांची, 25 अप्रैल (हि.स.)। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शनिवार को तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने लोक भवन में भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल को न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने अपने सुपुत्र के विवाहोपरांत आयोजित ‘आशीर्वाद समारोह’ में आमंत्रित किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

