home page

निकाय चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की हुई स्क्रूटनी

 | 
निकाय चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की हुई स्क्रूटनी


रांची, 05 फ़रवरी (हि.स.)। निकाय चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की हुई स्क्रूटनी

नगर निकाय चुनाव को लेकर गुरुवार को प्रत्याशियों की ओर से दायर किए गए नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूरी की गई। यह प्रक्रिया समाहरणालय स्थित ब्लॉक-ए और ब्लॉक-बी में स्थित संबंधित निर्वाची पदाधिकारियों के कार्यालयों में हुई।

स्क्रूटनी के बाद रांची नगर निगम अंतर्गत मेयर पद के लिए कुल 19 अभ्यर्थियों के नामांकन वैध पाये गये, इनमें महिला अभ्यर्थियों की संख्या-5 है।

वहीं रांची नगर निगम में वार्ड पार्षद के लिए 390 अभ्यर्थियों के नामांकन वैध पाये गये, महिला अभ्यर्थियों की संख्या 242 है।

वहीं बुंडू नगर पंचायत अंतर्गत अध्यक्ष पद के लिए 07 अभ्यर्थी योग्य पाये गये। जबकि वार्ड सदस्य के लिए कुल योग्य अभ्यर्थियों की संख्या 50 है, इनमें महिला अभ्यर्थियों की संख्या 27 है। अभ्यर्थी शुक्रवार को नाम वापस ले सकेंगे। वहीं शनिवार को को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा।

स्क्रूटनी के दौरान अभ्यर्थियों या उनके अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में नामांकन पत्रों की जांच की गई।

इस क्रम में नामांकन पत्रों में संलग्न जरूरी दस्तावेजों, शपथ पत्र और अन्य निर्धारित मापदंडों का परीक्षण किया गया, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता और वैधानिकता सुनिश्चित की जा सके।

सामान्य प्रेक्षक, रांची नगर निगम क्षेत्र, संदीप कुमार दोराईबुरु ने विभिन्न निर्वाची पदाधिकारियों के कक्षों का भ्रमण कर स्क्रूटनी प्रक्रिया का निरीक्षण किया।

उन्होंने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन, पारदर्शिता और प्रक्रिया की सुचारु व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया एवं संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिया।

मौके पर पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी-सह-पंचायती राज पदाधिकारी राजेश कुमार साहू उपस्थित थे। उन्होंने स्क्रुटनी की संपूर्ण प्रक्रिया पर नजर रखते हुए यह सुनिश्चित किया कि सभी कार्य निर्धारित नियमों एवं समय-सारिणी के अनुसार संपन्न हों।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak