home page

रांची नगर निगम चुनाव 2026 : रांची सिटीजन फोरम समर्थित चार उम्मीदवार विजयी

 | 
रांची नगर निगम चुनाव 2026 : रांची सिटीजन फोरम समर्थित चार उम्मीदवार विजयी


रांची, 28 फरवरी (हि.स.)। रांची नगर निगम वार्ड पार्षद चुनाव 2026 में रांची सिटीजन फोरम समर्थित चार उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। इसकी जानकारी फोरम के अध्यक्ष दीपेश निराला ने शनिवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

उन्होंने बताया कि फोरम समर्थित विजयी उम्मीदवारों में वार्ड संख्या 7 से मीनू देवी, वार्ड 37 से परमेश्वर सिंह, वार्ड 41 से नीलम चौधरी तथा वार्ड 44 से सरदार परमजीत सिंह टिंकु शामिल हैं।

दीपेश निराला ने कहा कि यह सफलता रांची शहर के नागरिकों के विश्वास, सहयोग और फोरम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने सभी निर्वाचित पार्षदों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे अपने-अपने वार्डों में जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करते हुए स्थानीय समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देंगे।

उन्होंने आगे कहा कि रांची सिटीजन फोरम शहर के समग्र विकास, पारदर्शी प्रशासन और जनभागीदारी को मजबूत बनाने के लिए भविष्य में भी सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।----------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar