home page

रांची सिटीजन फोरम ने महापौर और उप-महापौर को सौंपी पुस्तक

 | 
रांची सिटीजन फोरम ने महापौर और उप-महापौर को सौंपी पुस्तक


रांची, 16 अप्रैल (हि.स.)। रांची सिटीजन फोरम के अध्यक्ष दीपेश निराला की अगुवाई में फोरम के एक प्रतिनिधिमंडल सदस्यों ने गुरूवार को रांची की मेयर रौशनी खलखो, उप-महापौर नीरज कुमार एवं शेष सभी 52 नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों से मुलाकात कर उन्हें कई महत्वपूर्ण पुस्तकें सौंपी। इस दौरान सबों को निराला की ओर से लिखित झारखंड पथ विक्रेता (आजीविका संरक्षण एवं विनियमन) नियमावली-2015, झारखंड पथ विक्रेता (आजीविका संरक्षण एवं विनियमन) योजना (स्कीम)-2017, झारखंड नगरपालिका यातायात प्रबंधन विनियमावली-2017 और नागरिक सुविधाओं की पुस्तकें भेंट की।

मौके पर उन्हाेंने मेयर से रांची में फुटपाथ दुकानदारों के आजीविका संरक्षण के उपाय करने, उनके लिए वेंडर्स मार्केट का निर्माण और रांची शहरी क्षेत्र की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। मौके पर निराला ने कहा कि फुटपाथ दुकानदारों के आजीविका संरक्षण के उपाय करने की जरूरत है। साथ ही उनके लिए वेंडर्स मार्केट का निर्माण करने और टाउन वेंडिंग कमेटी को सशक्त किया जाना चाहिए।

प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष दीपेश निराला, सचिव रेणुका तिवारी, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बागवानी, संयुक्त सचिव हरीश नागपाल, मनीष बक्शी, संतोष मृदुला, अमरनाथ चौबे, सुजीत पांडेय और क्रॉउन पब्लिकेशन के राजेंद्र आर्या सहित अन्य लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar