home page

जेएसएससी-सीजीएल मामले में सीआईडी ने एक आरोपित को किया गिरफ्तार

 | 
जेएसएससी-सीजीएल मामले में सीआईडी ने एक आरोपित को किया गिरफ्तार


रांची, 02 अक्टूबर (हि.स.)। अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने शुक्रवार को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ( जेएसएससी) की सीजीएल परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले की जांच के क्रम में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान मिथिलेश कुमार पांडेय के रूप में हुई है। वह बोकारो जिले के हरला का रहने वाला बताया गया है।

सीआईडी के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, मिथिलेश पांडेय प्रश्नपत्र छापने वाली एजेंसी के संचालक मिथिलेश सिंह का करीबी है। जांच में उसके जरिए कथित तौर पर कई अभ्यर्थियों से पैसे लेकर प्रश्नों के उत्तर उपलब्ध कराने की बात सामने आई है। गिरफ्तारी के बाद सीआईडी की टीम उससे पूछताछ कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे