home page

लोजपा (रामविलास) ने धूमधाम से मनाया चिराग पासवान का 44वां जन्मदिन

 | 
लोजपा (रामविलास) ने धूमधाम से मनाया चिराग पासवान का 44वां जन्मदिन


रांची, 31 अक्टूबर (हि.स.)। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का 44वां जन्मदिन शनिवार को रांची स्थित पार्टी कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों, महिला प्रकोष्ठ तथा रांची जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाईं। कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान की तस्वीर के सामने केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

जन्मदिन के अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए विभिन्न अस्पतालों और अनाथालयों में जरूरतमंदों के बीच फल, नाश्ता और वस्त्र वितरित किए।

कार्यक्रम का नेतृत्व लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह चतरा विधायक जनार्दन पासवान और प्रदेश प्रधान महासचिव विकास रंजन सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने किया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने चिराग पासवान के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने की बात कही।

मौके पर राष्ट्रीय वरीय उपाध्यक्ष डॉ. चंद्रदेव पासवान, राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ की झीलिक सरकार, प्रदेश महासचिव सरवन कुमार, मनीषा देवी, अंजू वर्मा और अनीता देवी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे। इसके अलावा रांची जिला अध्यक्ष दिनेश सोनी, तनिक कुमार, आकाश भारती, भोला सिंह, आनंद वर्मा, प्रदीप पासवान, कृष्णा चौरसिया, दिलीप कुमार, संदीप राम, बिट्टू पासवान, जय प्रकाश पासवान, प्रतिज्ञा कुमार सिंह और रवि रंजन कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar