home page

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरे रंग, बुजुर्गों ने भी लिया आनंद

 | 
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरे रंग, बुजुर्गों ने भी लिया आनंद


रामगढ़, 08 अक्टूबर (हि.स.)। मारवाड़ी धर्मशाला के सभागार में आयोजित श्री अग्रसेन जयंती कार्यक्रम के दौरान गुरुवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा और आकर्षक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। जूनियर और सीनियर वर्ग को मिलाकर करीब 65 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बच्चों के साथ बुजुर्गों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई और आयोजन का भरपूर आनंद उठाया।

प्रतियोगिता की संयोजिका संगीता अग्रवाल और सिंपल बरेलिया थीं। आयोजन के दौरान समाज के लोगों ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में बच्चों की प्रस्तुतियों ने उत्सव का माहौल बना दिया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष नानूराम गोयल, उपाध्यक्ष विकास शाह, मंत्री शंकर लाल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपक पंसारी, जयंती संयोजक उज्ज्वल बरेलिया और निखिल गोयल सहित कार्यकारिणी सदस्य संजीव बरेलिया, आशीष अग्रवाल, विकास केडिया और अरुण गोयल के अलावा शिव कुमार अग्रवाल, महावीर गोयल सहित समाज के सैकड़ों पुरुष, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश