home page

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्टों की हड़ताल, दवा दुकानें रहीं बंद

 | 
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्टों की हड़ताल, दवा दुकानें रहीं बंद


लोहरदगा, 20 मई (हि.स.)।

ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर बुधवार को जिले भर के दवा दुकानदार हड़ताल पर रहे। लोहरदगा जिला केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के नेतृत्व में जिले के थोक और खुदरा दवा व्यवसायियों ने अपनी दुकानें बंद रखकर विरोध जताया।

हड़ताल के कारण जिले भर के सभी दवा दुकानें बंद रहीं, जिससे आम लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा, हालांकि आवश्यक और आपातकालीन दवाओं की उपलब्धता बनाये बनाए रखने का दावा किया गया।

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से अवैध और अनियमित दवा बिक्री, बिना वैध चिकित्सकीय पर्चे के दवाओं की होम डिलीवरी और भारी छूट से छोटे व्यवसायी प्रभावित हो रहे हैं। इसके विरोध में प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। साथ ही व्यवसायियों ने केंद्र सरकार से जीएसआर 817 (ई) और जीएसआर 220 (ई) को वापस लेने और ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। हड़ताल शांतिपूर्ण रही और इसे व्यापक समर्थन मिला।

ऐसोसिएशन के सचिव पवन गौतम ने बताया कि यदि सरकार हमारी मांगे नहीं मानती है तो आगे और भी उग्र आन्दोलन किया जाएगा।मौके पर अध्यक्ष मुकेश शाहा, सचिव पवन गौतम, अनील गुप्ता, विजय गुप्ता, प्रसन्न जीत घोष, सजय अग्रवाल, मनोज कुमार गुप्ता, अरुण साहु मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोपी कृष्ण कुँवर