home page

अमर्यादित भाषा प्रयोग करने के मामले में चास थाना प्रभारी का तबादला

 | 
अमर्यादित भाषा प्रयोग करने के मामले में चास थाना प्रभारी का तबादला


बोकारो, 13 अप्रैल (हि.स.)। चास थाना प्रभारी को अमर्यादित भाषा प्रयोग करने के मामले में एस पी हरविंदर सिंह ने पुलिस केंद्र बोकारो तबादला कर दिया है । साेमवार को सोशल मीडिया में ऑडियो क्लिप वायरल हुआ, जिसमें थाना प्रभारी, चास के जरिये अजय नामक व्यक्ति के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जा रहा है।

एसपी ने मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चास, सदर बोकारो को वायरल क्लिप के संबंध में जांच कर रिपाेर्ट मांगा। इसके बाद रिपाेर्ट समर्पित किया , जिसमें उल्लेख किया गया है कि वायरल किये गये ऑडियों में चास थाना प्रभारी सुषमा कुमारी के जरिये एक पुरूष को अमर्यादित भाषा का प्रयोग किये जाने की पुष्टि की गयी।

जांच के आधार पर चास थाना प्रभारी सुषमा कुमारी को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक के लिए पुलिस केन्द्र, बोकारो में पदस्थापित किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल कुमार