home page

चैरिटेबल चार्म्स ने जरूरतमंद बच्चों में बांटी शिक्षण सामग्री

 | 
चैरिटेबल चार्म्स ने जरूरतमंद बच्चों में बांटी शिक्षण सामग्री


रांची, 07 सितंबर (हि.स.)। चैरिटेबल चार्म्स की ओर से जरूरतमंद अनाथ वंचित बच्चों के लिए शिक्षक दिवस के अवसर पर सोमवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर चैरिटेबल चार्म्स की अध्यक्ष डॉ ख्याति मुंजाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को स्टेशनरीज और खाद्य सामग्री भेंट की गई।

साथ ही बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई कर अपने भविष्य के सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। शिक्षा और सामाजिक संवेदना का विशेष संदेश दिया।

मौके पर डॉ ख्याति मुंजाल ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है और आर्थिक परिस्थितियां किसी भी बच्चे के सपनों में बाधा नहीं बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना संस्था के लिए सबसे बड़ी खुशी है।

मौके पर जनसंपर्क समिति की चेयरपर्सन रूपम झा ने कहा कि बच्चों की मुस्कान ही उनके लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है। सचिव मौमिता चौधरी ने बच्चों के लिए प्यार, प्रोत्साहन और विश्वास को भी जरूरी बताया। कौशल विकास की अध्यक्ष प्रभा सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ कौशल विकास बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम में बच्चों के बीच शिक्षा, सकारात्मक सोच और आत्मनिर्भरता को लेकर संवाद किया गया। इस अवसर पर सरिता और अमृता ने भी बच्चों को अपने सपनों की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में रूपम झा, मौमिता चौधरी, प्रभा सिंह, सरिता, अमृता सहित अन्य लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar