home page

चन्द्रशेखर ने विकट परिस्थितियों में देश का किया नेतृत्व : शनि

 | 
चन्द्रशेखर ने विकट परिस्थितियों में देश का किया नेतृत्व : शनि


रांची, 17 अप्रैल (हि.स.)।

एचईसी श्रमिक संघ यूनियन कार्यालय में शुक्रवार को धुर्वा में पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की 99 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई, जिसके बाद उपस्थित सदस्यों ने उनके विचारों और योगदान पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष शनि सिंह ने कहा कि चन्द्रशेखर ने विकट परिस्थितियों में देश का नेतृत्व किया और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। उन्होंने कहा कि चन्द्रशेखर का जीवन स्वाभिमान की राजनीति का उदाहरण है, जिन्होंने हमेशा सही का साथ दिया और विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।

कार्यक्रम में वार्ड 39 की पार्षद शीला सिंह, उमा सिंह, कस्बीर कुमार, शेखर कुमार, संतोष कुमार, संजीव कुमार, सुनील कुमार, योगेंद्र सिंह, लोकनाथ सिंह सहित बडी संख्या में अन्य लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar