चेंबर के पूर्व अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
| Oct 10, 2026, 21:37 IST
रांची, 10 अक्टूबर (हि.स.)। झारखंड चेंबर के पूर्व अध्यक्ष किशोर मंत्री और आदित्य मल्होत्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को नेमरा गांव पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रतिनिधिमंडल में राधा स्वामी सत्संग ब्यास के जमशेदपुर केंद्र के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, महासचिव विष्णु मल्होत्रा, रांची केंद्र के महासचिव सुरजीत सिंह और समिति के सदस्य राम इकबाल शर्मा शामिल थे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करने की कामना की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

