home page

चेंबर चुनाव 13 को, तैयारियों का चुनाव समिति ने लिया जायजा

 | 
चेंबर चुनाव 13 को, तैयारियों का चुनाव समिति ने लिया जायजा


रांची, 11 सितंबर (हि.स.)।

फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2026-27 के लिए रविवार, (13 सितंबर 2026) को चुनाव कराए जाएंगे।

चुनाव की तैयारियों का शुक्रवार को चुनाव समिति की ओर से जायजा लिया गया। मतदान स्थल मारवाड़ी भवन में चुनाव कार्य में लगे सीए और सीएस इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों और अन्य कर्मियों को मतदान व्यवस्था एवं चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देते हुए ब्रीफिंग दी गई।

चुनाव समिति की ओर से मतदान स्थल पर मतदाताओं के प्रवेश, मतदान प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन और मतगणना से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

चुनाव समिति के अध्यवक्ष अंचल किंगर ने कहा कि चुनाव की सभी तैयारियां निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप पूरी कर ली गई हैं। मतदान प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। चुनाव समिति के सह अध्यवक्ष पवन शर्मा ने कहा कि मतदान व्यवस्था से जुड़े सभी लोगों को उनकी जिम्मेदारियों और चुनाव प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई है। मतदान स्थल पर अनुशासन और निर्धारित प्रक्रिया का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने सभी मतदाताओं से निर्धारित समय के भीतर मतदान स्थल पर पहुंचकर शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2026-27 के चुनाव में 21 कार्यकारिणी सदस्यों और 03 प्रमंडलीय क्षेत्रीय उपाध्यक्षों के निर्वाचन के लिए मतदान रविवार (13 सितंबर) की सुबह 09 बजे से शाम 05 बजे तक मारवाड़ी भवन, हरमू रोड, रांची में होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak